फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A degree is proof of knowledge

डिग्री ज्ञान का प्रमाण, संस्कार जीवन की पहचान : मुख्यमंत्री

Sun, 26 Jul 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
A degree is proof of knowledge
गुरु नानक खालसा कॉलेज में विद्या​र्थियों सम्मानित करते मुख्यमंत्री नायब सैनी। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि डिग्री ज्ञान का प्रमाण देती है, लेकिन उसका चरित्र और संस्कार जीवन की वास्तविक पहचान होते हैं। इसलिए विद्यार्थी जहां भी जाएं, अपने ज्ञान के साथ अपने संस्कारों को भी साथ लेकर जाएं।
मुख्यमंत्री शनिवार शाम गुरु नानक खालसा कॉलेज में आयोजित उत्कर्ष-2026 कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 160 मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को लैपटॉप व अन्य कामकाजी महिलाओं को सिलाई मशीन देकर सम्मानित किया। रोजगार प्राप्त करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मंच पर उन्हें समाज के उज्ज्वल भविष्य की तीन तस्वीरें दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

एक ओर शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी हैं, दूसरी ओर खेलों में प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी और तीसरी ओर वे युवा हैं, जिनके हाथों में आज नियुक्ति पत्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि उसके पूरे परिवार के वर्षों के संघर्ष, त्याग और विश्वास की जीत होती है। वह उन माता-पिता की खुशी की कल्पना कर सकते हैं, जिन्होंने अपने बच्चों की शिक्षा के लिए अनेक कठिनाइयों का सामना किया। आज उनके सपनों को साकार होते देखना गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने खेलों के क्षेत्र में जो पहचान बनाई है, वह पूरे देश के लिए प्रेरणा है। जब भी किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का तिरंगा लहराता है, उसमें हरियाणा के खिलाड़ियों का पसीना और परिश्रम अवश्य शामिल होता है।
शिक्षा के क्षेत्र में नए कदम उठा रही सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए कदम उठा रही है। अब तक 22 मॉडल संस्कृति महाविद्यालय विकसित किए जा चुके हैं तथा हर 20 किलोमीटर के दायरे में राजकीय महाविद्यालय स्थापित किए गए हैं। राष्ट्रीय परियोजनाओं के तहत पंचकूला और कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रोहतक में आईआईएम, उमरी में एनआईडी तथा सोनीपत में आईआईटी दिल्ली का विस्तार केंद्र स्थापित किया गया है।

स्वायत्त डिजिटल कॉलेज शुरू होगा
मुख्यमंत्री ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग और भविष्य विभाग के सहयोग से एक स्वायत्त डिजिटल कॉलेज शुरू किया जाएगा, जहां शिक्षण और मूल्यांकन आधुनिक डिजिटल प्रणाली पर आधारित होगा। पायलट परियोजना की सफलता के बाद अगले वर्ष ऐसे 10 और कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को डंकी रूट और अवैध एजेंटों के जाल से बचाने के लिए राज्य सरकार ने मार्च 2025 में कानून लागू किया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद, एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, मेयर सुमन बहमनी, पूर्व मेयर मदन चौहान, जिला परिषद चेयरमैन रमेश चंद ठसका सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed