फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The weather remained pleasant; chances of rain over the next four days

Yamuna Nagar News: मौसम रहा सुहावना, चार दिन बारिश होने के आसान

Sun, 26 Jul 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The weather remained pleasant; chances of rain over the next four days
धूप से बचने के लिए मुंह ढककर मॉडल टाउन से गुजरतीं युवतियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले में शनिवार को मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। सुबह कुछ समय के लिए धूप निकलने के बाद दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा। शाम को हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह सुहावना बना दिया, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।
शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। तेज हवा और बादलों की आवाजाही के कारण धूप का असर काफी कम रहा, जिससे दिन के समय भी गर्मी अधिक महसूस नहीं हुई। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली। इसके बादल छा गए और मौसम फिर से खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन

शाम को लोग घरों से बाहर निकले और शहर के प्रमुख बाजारों, पार्कों तथा सड़कों पर अच्छी-खासी चहल-पहल देखने को मिली। ठंडी हवा ने लोगों को लंबे समय बाद राहत का अहसास करवाया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि मानसूनी गतिविधियां अब सक्रिय हो रही हैं। चार दिन के दौरान जिले में रुक-रुक कर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सप्ताह अच्छी वर्षा दर्ज हो सकती है, जिससे तापमान में और कमी आएगी तथा उमस से भी राहत मिलेगी। किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, चूंकि इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और खरीफ फसलों को लाभ मिलेगा। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम के पूर्वानुमान पर नजर बनाए रखने और बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed