फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Primary Health Centre

Yamuna Nagar News: अलाहर में 5.63 करोड़ से बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

Sun, 26 Jul 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Primary Health Centre
गांव अलाहर में पीएचसी का शिलान्यास करते कृषि मंत्री। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। क्षेत्र के लोगों को अब सामान्य उपचार के लिए रादौर या यमुनानगर के अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। गांव अलाहर में करीब डेढ़ एकड़ भूमि पर पांच करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का शिलान्यास कर दिया गया है। पीएचसी के अगले वर्ष के अंत तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है।
शिलान्यास समारोह में पहुंचे कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उनका कहना था कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक को उसके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में नए अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अलाहर में बनने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। अभी तक गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उपचार के लिए रादौर के स्वास्थ्य केंद्र या जिला नागरिक अस्पताल जाना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त खपत होती है। पीएचसी शुरू होने के बाद सामान्य बीमारियों का उपचार, प्राथमिक चिकित्सा, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि स्वास्थ्य केंद्र बनने से विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और आपात स्थिति में मरीजों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही समय पर उपचार मिलने से गंभीर रोगियों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर एसएमओ रादौर डॉ. विजय कुमार, पीएचसी अलाहर के डॉ. अजय कुमार, जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता नरेश ढिल्लो, एसडीओ जोगिंद्र खामरा, जेई सतनाम सिंह, मार्केट कमेटी रादौर के चेयरमैन रूपिंद्र सिंह मल्ली व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed