फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   War Against Drugs Together with Yamunanagar CM Nayab Saini flags off marathon record 1.16 lakh registrations

'नशे से जंग, यमुनानगर के संग': CM नायब सैनी ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी; रिकॉर्ड 1.16 लाख रजिस्ट्रेशन

Sun, 26 Jul 2026 08:35 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 26 Jul 2026 08:35 AM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को तबाह करता है। राज्य सरकार 'नशा मुक्त हरियाणा' के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
War Against Drugs Together with Yamunanagar CM Nayab Saini flags off marathon record 1.16 lakh registrations
सीएम नायब सैनी ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की दिशा में रविवार सुबह जगाधरी का मटका चौक एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 'नशे से जंग, यमुनानगर के संग' जन-जागरूकता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस आयोजन में रिकॉर्ड 1.16 लाख से अधिक लोगों के पंजीकरण ने नशा विरोधी मुहिम को एक बड़े जनआंदोलन का रूप दे दिया।  

विज्ञापन


लोगों की रिकॉर्ड भागीदारी
मैराथन को रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री ने धावकों और नागरिकों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। मैराथन के लिए कुल 1,16,451 लोगों ने पंजीकरण कराया (जिसमें 76,411 पुरुष और 38,540 महिलाएं शामिल रहीं)। 5 किलोमीटर श्रेणी में 1,15,183 और 10 किलोमीटर श्रेणी के लिए 1,268 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन की शुरुआत जगाधरी का प्रसिद्ध मटका चौक से हुई।  
विज्ञापन




नशा पूरे परिवार और समाज को दीमक की तरह चाटता है- CM सैनी
भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को तबाह करता है। राज्य सरकार 'नशा मुक्त हरियाणा' के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस जंग में केवल सरकार नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। युवा खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज यमुनानगर में 'हरियाणा उदय' पहल के तहत युवाओं तक पहुंचने का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। आपने देखा कि हमारे लाखों युवा, उनके माता-पिता, एनजीओ, स्कूल, कॉलेज और सभी बच्चे नशे की इस समस्या के खिलाफ एकजुट हुए और मैराथन के जरिए हरियाणा को इससे मुक्त करने का संकल्प लिया। आज हरियाणा के युवा इस अभियान के खिलाफ जागृत और एकजुट हो गए हैं।

तैयारियों से जगमगा उठा शहर
मैराथन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पिछले कई दिनों से भव्य तैयारियां की जा रही थीं। जगाधरी और यमुनानगर के प्रमुख चौराहों को आकर्षक रोशनी, सजावटी पौधों और नशा विरोधी संदेश वाले पोस्टरों से सजाया गया था। सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और ट्रैफिक प्रबंधन के पुख्ता इंतजामों के बीच आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहजनक माहौल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख हस्तियां
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

शा विरोधी मैराथन में बेहोश हुई बच्ची, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया

नशे के खिलाफ जनजागरूकता के उद्देश्य से रविवार को आयोजित मैराथन में हजारों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों और दर्शकों की मौजूदगी के बीच एक बच्ची अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। घटना से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को अपनी सरकारी गाड़ी में तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार शुरू किया, जबकि धीरज कुमार स्वयं अस्पताल में मौजूद रहकर उसके उपचार की निगरानी करते रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ और दौड़ के दौरान अचानक बच्ची की तबीयत बिगड़ गई थी। समय रहते अस्पताल पहुंचाए जाने से उसे तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकी। चिकित्सकों ने बच्ची की स्थिति पर नजर बनाए रखी है।

मैराथन में प्रशासन ने सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे। घटना के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने प्रतिभागियों से सावधानी बरतने और किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सा टीम से संपर्क करने की अपील की। धीरज कुमार की त्वरित कार्रवाई की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed