{"_id":"6a6516169a9322661e059ca8","slug":"municipal-corporation-first-in-the-state-in-property-verification-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-160156-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: संपत्तियां सत्यापन में नगर निगम सूबे में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: संपत्तियां सत्यापन में नगर निगम सूबे में प्रथम
Sun, 26 Jul 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में संपत्तियों का सत्यापन कराते शहरवासी। प्रवक्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम क्षेत्र की 2,17,777 में से 1,31,106 संपत्तियां सत्यापित हो चुकी हैं। 60.20 प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित कर नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी प्रदेश में पहले स्थान पर है।
संपत्ति सत्यापन में प्रदेश में पहला स्थान रहने पर हाल ही में हुई सदन की बैठक में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी ने निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों की जमकर सराहना की थी। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करवाना बहुत जरूरी है।
संपत्ति मालिकों से अपील है कि जिनकी संपत्ति अभी भी सत्यापित नहीं हुई, वे अपनी संपत्ति सत्यापित कराएं। संपत्ति मालिक स्वयं भी अपनी प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित कर सकते है। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रॉपर्टी मालिक सबसे पहले एनडीसी की साइट पर जाए। न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपना ब्योरा दर्ज करें।
विज्ञापन
अपने रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और सर्च फील्ड से प्रॉपर्टी आईडी सर्च करें। प्रॉपर्टी का ब्योरा दर्ज करें। जहां हां या नहीं के दो विकल्प मिलेंगे। यदि आपकी आईडी सहीं है तो हां पर क्लिक कर अपनी आईडी सत्यापित करें। यदि आपकी आईडी सही नहीं है तो नहीं पर क्लिक करें और आवश्यक दस्तावेज सहित आपत्ति दर्ज करें। यदि प्रॉपर्टी मालिक स्वयं आईडी प्रमाणित करने में सक्षम नहीं है तो वह निगम के तीनों कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों अर्थात सीएफसी के काउंटरों पर जाकर अपनी प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करवा सकते है।
प्रदेश में सत्यापित संपत्तियों का ब्योरा
नगर निगम - कुल संपत्तियां - सत्यापित - प्रतिशत
यमुनानगर - 217777 - 131106 - 60.20 प्रतिशत
पानीपत - 185488 - 107252 - 57.82 प्रतिशत
हिसार -156527 - 79582 - 50.84 प्रतिशत
मानेसर -177515 - 89669 - 50.51 प्रतिशत
करनाल - 173365 - 73017 - 42.11 प्रतिशत
पंचकुला - 104802 - 44035 - 42.01 प्रतिशत
रोहतक - 222268 - 88686 - 39.90 प्रतिशत
अंबाला -125252 - 41973 - 33.51 प्रतिशत
गुरुग्राम - 725980 - 240003 - 33.05 प्रतिशत
फरीदाबाद - 737948 - 233378 - 31.62 प्रतिशत
सोनीपत - 201525 - 51474 - 25.54 प्रतिशत