{"_id":"6a64ecc28bc172fe8f04d378","slug":"chief-minister-saini-honors-160-meritorious-students-and-flags-off-a-marathon-in-yamunanagar-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मुख्यमंत्री ने 160 मेधावियों को किया सम्मानित, बोले- युवाओं के चरित्र और कौशल से बनेगा विकसित भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मुख्यमंत्री ने 160 मेधावियों को किया सम्मानित, बोले- युवाओं के चरित्र और कौशल से बनेगा विकसित भारत
Sat, 25 Jul 2026 10:35 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी देश का गौरव बढ़ा रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तिरंगा लहराने में प्रदेश के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सैनी ने 160 मेधावियों को किया सम्मानित
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को यमुनानगर के गुरु नानक खालसा कॉलेज में आयोजित उत्कर्ष-2026 कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों और युवाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डिग्री आपकी शिक्षा का प्रमाण है, लेकिन आपका चरित्र ही आपके पूरे जीवन की पहचान बनता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ज्ञान के साथ संस्कारों को भी जीवन में अपनाएं और विकसित भारत-2047 के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
मुख्यमंत्री ने 160 मेधावी छात्रों, खिलाड़ियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न कॉलेज और विश्वविद्यालयों के 160 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी देश का गौरव बढ़ा रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तिरंगा लहराने में प्रदेश के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के विचारों का उल्लेख करते हुए युवाओं से बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश में मॉडल संस्कृति कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं और डिजिटल कॉलेज की शुरुआत भी जल्द की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि अब तक 1.83 लाख युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। वहीं विदेशों में सुरक्षित रोजगार के लिए लाखों युवाओं को कौशल प्रशिक्षण भी दिया गया है।
विज्ञापन
खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 2000 खेल नर्सरियां संचालित की जा रही हैं। खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, बेहतर सुविधाएं और सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे हरियाणा खेलों के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना हुआ है।
मुख्यमंत्री ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी
इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री ने शहर के मटका चौक से आयोजित मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन में करीब डेढ़ लाख प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और आम नागरिक मैराथन में शामिल हुए। पूरे मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और अनुशासित जीवन ही विकसित समाज की मजबूत नींव है।
कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी, पूर्व मंत्री कंवरपाल सहित उद्योग जगत के प्रतिनिधि, शिक्षाविद और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।