फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Clouds lingered all day and brought rain in the evening, offering relief

Yamuna Nagar News: दिनभर छाए रहे बादल शाम को बरसे, मिली राहत

Mon, 10 Aug 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Clouds lingered all day and brought rain in the evening, offering relief
बारिश से बचने के लिए छतरी लेकर गोबिंदपुरी रोड से जाती युवती। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में रविवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आया। सुबह धूप निकलने के बाद बादल छा गए। दिनभर सूरज और बादलों के बीच आंख-मिचौली चलती रही। कभी तेज धूप तो कभी छांव रहने से मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। वहीं शाम पांच बजे अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश ने लोगों को काफी राहत दी।
मौसम विभाग ने सोमवार से तीन दिन बारिश की संभावना जताई है। रविवार को शहर में हुई बारिश होने से मौसम बिल्कुल ही बदल गया। हवा ने मौसम और भी खुशनुमा बना दिया। हालांकि बारिश हर जगह नहीं हुई। वहीं, शहर में करीब आधा घंटा ही बादल बरसे और इसके बाद हल्की धूप निकल गई। बारिश होने के साथ चली हवा ने मौसम सुहावना बना दिया।
विज्ञापन

इस दौरान जिले में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। तेज हवा ने उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत दी और मौसम सुहावना बना रहा। वहीं किसानों को अब बारिश का इंतजार है। बारिश धान की फसल के साथ ही अन्य फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि जिले के मौसम में कुछ बदलाव हुआ है। हालांकि दो दिन बारिश की संभावना थी, लेकिन बादल बिना बरसे रह गए। परंतु अभी भी जिले में मानसून सक्रिय है।
इसके अनुसार बुधवार तक बारिश की संभावना है। जिले में बारिश होने से तापमान में कमी आएगी। मौसम में बदलाव को धान की फसल के लिए अनुकूल माना जा रहा है। बारिश होने से धान के साथ अन्य फसलों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

छुट्टी के दिन बाजार में रही रौनक
रविवार को छुट्टी के दिन मौसम के सुहावना रहने का असर बाजार में भी दिखाई दिया। शाम होते ही प्रमुख बाजार और चौराहों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। शहर के तमाम बाजारों में अच्छी-खासी भीड़ रही। दुकानों पर खरीदारी के लिए लोग पहुंचे तो बाजार देर शाम तक गुलजार रहे।

बारिश से बचने के लिए छतरी लेकर गोबिंदपुरी रोड से जाती युवती। संवाद

बारिश से बचने के लिए छतरी लेकर गोबिंदपुरी रोड से जाती युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed