{"_id":"6a78d56de1b98378e40839fe","slug":"electricity-workers-strike-starts-tomorrow-store-water-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161009-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कल से बिजली कर्मियों की हड़ताल, पानी भरकर रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कल से बिजली कर्मियों की हड़ताल, पानी भरकर रखें
Mon, 10 Aug 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
बिजली लाइन में आए फाल्ट को दूर करता कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बिजली कर्मचारियों की 11, 12 और 13 अगस्त को प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए बिजली निगम ने जिले में व्यवस्थाएं पुख्ता करने शुरू कर दी हैं। बिजली निगम ने आमजन से अपील की है कि संभावित बिजली कटौती या फाल्ट की स्थिति को देखते हुए लोग पहले से पानी की व्यवस्था कर लें। हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति में फाल्ट आने पर उसे ठीक करने में देरी हो सकती है। यहां तक कि कुछ स्थानों पर फाल्ट समय पर ठीक नहीं होने की स्थिति भी बन सकती है। इसे देखते हुए बिजली निगम ने सरकारी व निजी अस्पतालों समेत जनस्वास्थ्य विभाग और शहरी संपदा विभाग को पहले ही आगाह कर दिया है।
बिजली निगम की ओर से सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पत्र जारी कर सोमवार को ही जनरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों से कहा गया है कि बिजली जाने की स्थिति में मरीजों और स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका असर न पड़े, इसके लिए जनरेटर तैयार रखें और उसमें पर्याप्त मात्रा में डीजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।
इसी तरह जनस्वास्थ्य विभाग और शहरी संपदा विभाग को भी अपने ट्यूबवेलों पर जनरेटर की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जनरेटर चलाकर ट्यूबवेल संचालित किए जा सकेंगे और लोगों को पेयजल की आपूर्ति जारी रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम को देखते हुए निगम किसी भी स्थिति में लंबे समय तक पानी की सप्लाई प्रभावित नहीं होने देना चाहता। बिजली निगम ने निगम ने लोगों से पानी का व्यर्थ इस्तेमाल न करने की अपील की है। गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर ट्यूबवेल चलने में परेशानी आ सकती है, जिससे कुछ क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति बन सकती है। इसलिए लोगों को पहले से ही पानी का पर्याप्त भंडारण रखने की सलाह दी गई है।
अतिरिक्त कर्मियों को लगाया जाएगा
जगाधरी के एक्सईएन पवन चिकारा ने बताया तीन दिन की हड़ताल के दौरान उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के तहत तैनात कर्मचारी भी अपनी ड्यूटी करते रहेंगे। इसके अलावा जरूरत के अनुसार अतिरिक्त कर्मचारियों को भी लगाया जाएगा। सभी अस्पतालों, जनस्वास्थ्य विभाग और शहरी संपदा विभाग से कहा गया है कि वह आपात स्थिति के लिए पहले से ही जनरेटर और डीजल का प्रबंध करके रखें।