{"_id":"6a78d10ef829c2a4bd00ed45","slug":"people-aspiring-to-go-abroad-targeted-by-fraudsters-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-160995-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विदेश जाने की चाहत रखने वाले लोग ठगों के निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विदेश जाने की चाहत रखने वाले लोग ठगों के निशाने पर
Mon, 10 Aug 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन शर्मा
यमुनानगर। विदेश जाकर नौकरी करने और बेहतर भविष्य बनाने की चाहत लोगों को ठगों के जाल में फंसा रही है। जिले में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इस साल में जनवरी से अब तक 37 से अधिक मामले इसी तरह के सामने आ चुके हैं।
हाल ही में साढौरा क्षेत्र में बेटे को विदेश भेजने का सपना दिखाकर 35 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा। वहीं अमेरिका भेजने के नाम पर दंपती से 1.14 करोड़ रुपये की ठगी का मामला भी सामने आया।
इसके अलावा कनाडा भेजने के नाम पर इंजीनियर से 20 लाख, साउथ कोरिया में नौकरी के नाम पर 11.90 लाख और जर्मनी के स्टडी वीजा के नाम पर 9.22 लाख रुपये ठगने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई। रोमानिया भेजने के नाम पर दो युवकों से करीब नौ लाख रुपये लेने का भी मामला सामने आया।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्हें रोमानिया की बजाय रूस भेज दिया गया। वहां न नौकरी मिली और न ही वर्क वीजा। इसी तरह एक अन्य मामले में विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर 24 लाख रुपये लेने का आरोप है। पुलिस के अनुसार इन मामलों में बैंक खातों, ऑनलाइन लेनदेन, दस्तावेजों और आरोपियों के संपर्कों की जांच की जा रही है। आर्थिक अपराध शाखा भी कई मामलों में जांच कर रही है।
ज्यादातर मामलों में आरोपियों ने पहले विदेश भेजने का भरोसा देकर पीड़ितों का विश्वास जीता। इसके बाद वीजा, टिकट, नौकरी, मेडिकल और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम ली गई। रकम लेने के बाद आरोपी तरह-तरह के बहाने बनाकर टालते रहते हैं। संवाद
अमेरिका भेजने के नाम पर 1.14 करोड़ की ठगी
अमेरिका भेजने का सपना दिखाकर व्यासपुर क्षेत्र के पीरूवाला निवासी दंपती से 1.14 करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने अमेरिका का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर करीब 97 लाख रुपये लिए। इसके बाद एक आरोपी ने निवेश के नाम पर 17.50 लाख रुपये और ले लिए। रकम जुटाने के लिए जमीन बेचनी पड़ी, पत्नी के जेवर गिरवी रखने पड़े और कर्ज लेना पड़ा। वर्ष 2025 में दंपति को कोलकाता स्थित अमेरिकी दूतावास भी भेजा गया, लेकिन वीजा नहीं मिला।
बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 35 लाख ऐंठे
साढौरा क्षेत्र के महमदपुर निवासी हेमराज ने बेटे विशाल को विदेश भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया था। शिकायत के अनुसार आरोपी ने वीजा और विदेश भेजने की पूरी प्रक्रिया कराने का भरोसा देकर सितंबर 2025 से मई 2026 के बीच अलग-अलग समय पर रकम ली। आरोप है कि विदेश भेजने के लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए गए और इसके लिए अलग से रकम वसूली गई। रकम लेने के बाद भी बेटे को विदेश नहीं भेजा गया। रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
सोशल मीडिया पर जारी किसी भी विदेश भेजने या लालच भरे संदेश पर तुरंत विश्वास न करें। पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही निर्णय लें। ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करे या साइबर थाने में शिकायत दें। - रविंद्र कुमार प्रभारी, थाना साइबर क्राइम।