फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   If demands are not met, the strike will turn into an indefinite one

Yamuna Nagar News: मांगें लागू न हुईं तो हड़ताल को करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

Mon, 10 Aug 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
If demands are not met, the strike will turn into an indefinite one
नगर निगम कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की यमुनानगर इकाई ने राज्य कमेटी के आह्वान पर चल रही हड़ताल को तीन दिन और बढ़ा दिया है। अब कर्मचारी 11 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे। रविवार को नगर निगम कार्यालय पर हड़ताल के चौथे दिन कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष जताया।
धरना इकाई प्रधान पपला व सह सचिव संजीत तिगरा की अगुवाई में हुआ। राज्य महासचिव मांगे तिगरा ने कहा कि सरकार ने मई में कर्मचारियों की 22 सूत्रीय मांगों में से 17 मांगें मानने की घोषणा की थी, लेकिन इन मांगों को लागू करने संबंधी पत्र अभी तक जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों को जल्द लागू करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और एक्स-ग्रेशिया की शर्तों में बदलाव सहित अन्य मांगों को लागू करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगें लागू नहीं कीं तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जाएगा। मांगे तिगरा ने कहा कि हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था बिगड़ने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगते हैं और बीमारी फैलती है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर जनरल सचिव सुभाष, कोषाध्यक्ष संजय गहलोत, उप प्रधान सनी, उप प्रधान रमन, संगठन सचिव श्यामलाल जठलाना, मुख्य संगठनकर्ता अमित, प्रेस सचिव कन्हैया, कार्यकारिणी सदस्य संजय और कमलेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed