फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five passengers fined for travelling without a ticket on a roadways bus

Yamuna Nagar News: रोडवेज बस में बिना टिकट सफर कर रहे पांच यात्रियों पर जुर्माना

Mon, 10 Aug 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Five passengers fined for travelling without a ticket on a roadways bus
साढौरा में यात्रियों की टिकट की जांच करती परिवहन विभाग की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस चेकिंग अभियान के दौरान साढौरा से व्यासपुर मार्ग पर पांच यात्री बिना टिकट सफर करते मिले और इन यात्रियों से विभाग ने जुर्माना वसूला है।
परिवहन विभाग के अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि टीम द्वारा रविवार को बसों की चेकिंग की गई। इस दौरान बिना टिकट मिलने वाले पांच यात्रियों से जुर्माना वसूल किया गया। कई बार परिचालकों द्वारा यात्रियों को टिकट जारी नहीं किए जाने की शिकायतें मिली हैं। ऐसी स्थिति में चेकिंग के दौरान यात्री के पास टिकट न मिलने की सूरत में उसे जुर्माना भुगतने की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

वहीं चेकिंग अभियान के दौरान कुछ कर्मचारी बिना वर्दी के सवारियों के टिकट चेकिंग व जुर्माना वसूली की कार्रवाई करते नजर आए। इसको लेकर भी यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी रही। यात्रियों का कहना है कि चेकिंग करने वाले कर्मचारियों की पहचान स्पष्ट होनी चाहिए, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed