{"_id":"6a78d04764a09404c50dd7c4","slug":"five-passengers-fined-for-travelling-without-a-ticket-on-a-roadways-bus-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161007-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रोडवेज बस में बिना टिकट सफर कर रहे पांच यात्रियों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रोडवेज बस में बिना टिकट सफर कर रहे पांच यात्रियों पर जुर्माना
Mon, 10 Aug 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
साढौरा में यात्रियों की टिकट की जांच करती परिवहन विभाग की टीम। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से बिना टिकट सफर करने वाले यात्रियों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस चेकिंग अभियान के दौरान साढौरा से व्यासपुर मार्ग पर पांच यात्री बिना टिकट सफर करते मिले और इन यात्रियों से विभाग ने जुर्माना वसूला है।
परिवहन विभाग के अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि टीम द्वारा रविवार को बसों की चेकिंग की गई। इस दौरान बिना टिकट मिलने वाले पांच यात्रियों से जुर्माना वसूल किया गया। कई बार परिचालकों द्वारा यात्रियों को टिकट जारी नहीं किए जाने की शिकायतें मिली हैं। ऐसी स्थिति में चेकिंग के दौरान यात्री के पास टिकट न मिलने की सूरत में उसे जुर्माना भुगतने की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं चेकिंग अभियान के दौरान कुछ कर्मचारी बिना वर्दी के सवारियों के टिकट चेकिंग व जुर्माना वसूली की कार्रवाई करते नजर आए। इसको लेकर भी यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी रही। यात्रियों का कहना है कि चेकिंग करने वाले कर्मचारियों की पहचान स्पष्ट होनी चाहिए, ताकि किसी तरह की भ्रम की स्थिति पैदा न हो।