{"_id":"66bc9434920ba3dd22092b72","slug":"46-meritorious-girl-students-of-the-district-visited-nit-hamirpur-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-121660-2024-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले की 46 मेधावी छात्राओं ने किया एनआईटी हमीरपुर का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले की 46 मेधावी छात्राओं ने किया एनआईटी हमीरपुर का भ्रमण
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:52 PM IST
Link Copied
- विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत छात्राओं को विज्ञान के प्रति किया जा रहा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी जुखाला (बिलासपुर)। जिले की 46 छात्राओं ने बुधवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य मेधावी छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान को लोकप्रिय बनाना है। इस भ्रमण में विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के तहत पंजीकृत छात्राओं ने भाग लिया। इसमें जेएनवी कोठीपुरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा, जुखाला और नम्होल की छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम समन्वयक शैल बाला ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण में छात्राओं को विज्ञान की नई तकनीकों से अवगत कराया गया। भ्रमण में विनय पीजीटी कंप्यूटर विज्ञान जेएनवी कोठीपुरा, डॉ. राजीव कुमार नोडल अधिकारी (एनआईटी हमीरपुर), और प्रो. प्रकाश सिंह सिविल विभाग (एनआईटी हमीरपुर) ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए विज्ञान ज्योति नामक एक अनोखा कार्यक्रम शुरू किया। शिक्षा विभाग के एक स्वायत्त संगठन नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) विज्ञान ज्योति का कार्यान्वयन भागीदार है। एनवीएस के पास भारत के 600 से अधिक जिलों में जवाहर नवोदय विद्यालयों का नेटवर्क है। वर्तमान में 300 जेएनवी छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के केवी, सरकारी स्कूलों और सेना स्कूलों की छात्राओं के लिए एसटीईएम में अधिक विविधता के लिए विज्ञान ज्योति ज्ञान केंद्र के रूप में कार्य कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।