सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A wave of faith surged at Naina Devi, 45 thousand devotees arrived.

Bilaspur News: नयना देवी में उमड़ा आस्था का सैलाब, पहुंचे 45 हजार श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 22 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged at Naina Devi, 45 thousand devotees arrived.
श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
नवरात्र के पहले रविवार पर जयकारों से गूंज उठा मां का दरबार
Trending Videos


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए है पुख्ता प्रबंध



संवाद न्यूज एजेंसी

श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। नवरात्र के पहले रविवार पर श्री नयना देवी जी में आस्था का सैलाब उमड़ा। करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेका और परिवार की सुख शांति के लिए कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए मंदिर न्यास और जिला प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं।

मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का क्रम लगातार जारी है। साफ मौसम और रविवार की छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। चौथे नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने माता के कूष्मांडा स्वरूप की पूजा की गई। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु जहां पर माता की पूजा अर्चना कर रहे है, वहीं मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डाल कर अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। जिला प्रशासन और मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। जगह-जगह पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं को लाइनों में ही माता के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। अधिक श्रद्धालु होने पर छोटे-छोटे जत्थों में श्रद्धालुओं को रोका जाता है और फिर उन्हें आगे भेजा जाता है। मंदिर क्षेत्र में साफ सफाई की पूर्ण व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री नयना देवी जी में चढ़ावा
चौथे नवरात्र पर मंदिर न्यास को 14,53,512 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ। वहीं शनिवार को तीसरे नवरात्र पर 6,42,509 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ।

श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

श्री नयना देवी जी में दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed