{"_id":"6995bce12b09d3620202f3ea","slug":"ban-on-sale-of-drums-speakers-polythene-without-permission-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-154266-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ढोल-स्पीकर, पॉलिथीन, बिना अनुमति बिक्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ढोल-स्पीकर, पॉलिथीन, बिना अनुमति बिक्री पर रोक
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
शाहतलाई में चैत्र मास मेलों को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
शहतलाई के चैत्र मेले 14 मार्च से, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक
मंदिर परिसर में 100 गृहरक्षक जवानों की तैनाती का निर्णय
सफाई, पेयजल, बिजली, पार्किंग और सुरक्षा पर विशेष जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई में 14 मार्च से शुरू होने वाले प्रसिद्ध चैत्र मास मेले के सफल आयोजन को लेकर लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह तलाई में बैठक, जिसकी अध्यक्षता राहुल कुमार उपायुक्त बिलासपुर ने की।
एसडीएम झंडूता को मेला प्रशासक, डीएसपी घुमारवीं को मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया है। सभी विभागों ने मेले को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।
बैठक में मेले की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा विद्युत आपूर्ति निर्बाध रखने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सुरक्षा योजना तैयार करने को कहा गया। पार्किंग स्थलों का चिह्नांकन करने, अस्थायी शौचालय स्थापित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम और एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश भी दिए। मेला अवधि के दौरान क्षेत्र में धारा 144 लागू रहेगी। ढोल-स्पीकर के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही पॉलिथीन के प्रयोग और बिना अनुमति सामान बेचने पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे। मंदिर परिसर में 100 गृहरक्षक जवानों की तैनाती का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 10 महिला और 12 पुरुष रक्षक शिफ्टों में तैनात रहेंगे। चैत्र मास मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन इस बार व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है।
समयबद्ध तरीके से कार्य पूरे करने के निर्देश देते हुए उपायुक्त ने बताया कि सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मेला सुव्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। बैठक में एसडीएम आर्शिया शर्मा ,कांग्रेस नेता विवेक कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं, डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा, सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल तलाई रमेश चंद बधान सहित कई अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Trending Videos