सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Broken swings in Baba Bengali Park in Rauda Sector were painted.

Bilaspur News: रौड़ा सेक्टर के बाबा बंगाली पार्क में टूटे झूलों पर ही कर दिया रंग-रोगन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Broken swings in Baba Bengali Park in Rauda Sector were painted.
रौड़ा सेक्टर के बाबा बंगाली पार्क में टूटे झूलों पर किया रंग-रोगन। संवाद
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट
Trending Videos

मरम्मत के बिना रंग-रोगन कार्य शुरू, जर्जर बनी हुई है पार्क की हालत
पार्क की दीवार में पड़ी हैं दरारें, बच्चे-बुजुर्ग परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद के अधीन रोड़ा सेक्टर स्थित बाबा बंगाली पार्क में इन दिनों अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। पार्क में जहां झूले टूटे हुए हैं और कई स्थानों पर उनकी हालत जर्जर बनी हुई है, वहीं इनकी मरम्मत कराने के बजाय सीधे उन्हीं टूटे झूलों पर रंग-रोगन किया जा रहा है।
पार्क क्षेत्र के बच्चों और बुजुर्गों के लिए प्रमुख मनोरंजन स्थल है। रोजाना शाम के समय बड़ी संख्या में बच्चे यहां झूले झूलने और खेलने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन कई झूलों की चेन टूटी है, सीटें टूटी हुई हैं और कुछ झूले असंतुलित अवस्था में हैं। इन खामियों को दूर करने के बजाय उन पर पेंट चढ़ाकर नया रूप देने की कोशिश की जा रही है। पार्क में स्कूली बच्चे भी आते हैं। साथ ही सुबह-शाम बच्चे व बुजुर्ग पार्क में आते हैं, जिन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिना मरम्मत किए केवल रंग-रोगन करना बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। जिम्मेदार अधिकारी मूल समस्या को नजरअंदाज कर केवल दिखावटी काम करवा रहे हैं। यदि झूले पहले ठीक कर दिए जाते तो दुर्घटना की आशंका कम हो सकती थी। इसके अलावा पार्क की सुरक्षा दीवार भी कई जगह से हल्की क्षतिग्रस्त है। दीवार में दरारें स्पष्ट दिखाई देती हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से दीवार की मरम्मत भी बहुत जरूरी है, लेकिन फिलहाल ध्यान केवल रंग-रोगन पर केंद्रित नजर आ रहा है। इसके लिए उपायुक्त बिलासपुर और नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी को भी मेल के माध्यम से शिकायत की गई है। लोगों ने मांग उठाई है कि नगर परिषद पहले झूलों की पूरी तरह मरम्मत कर उन्हें सुरक्षित बनाए, उसके बाद सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाए। उनका कहना है कि पार्क की सुंदरता से अधिक महत्वपूर्ण वहां आने वाले बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा है। उधर नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने बताया कि वह अभी स्टेशन पर नहीं है, इस बारे में वह जांच करेंगी और जो भी कार्य होगा उसे कराया जाएगा।

रौड़ा सेक्टर के बाबा बंगाली पार्क में टूटे झूलों पर किया रंग-रोगन। संवाद

रौड़ा सेक्टर के बाबा बंगाली पार्क में टूटे झूलों पर किया रंग-रोगन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed