सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nalwari Fair 2026: Dangal winners to be showered with wealth

नलवाड़ी मेला 2026 : दंगल के विजेताओं पर बरसेगा धन

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 18 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Nalwari Fair 2026: Dangal winners to be showered with wealth
पुलिस लाइन में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला की कुश्ती प्रतियोगिताओं को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद
विज्ञापन
सामान्य कुश्ती के विजेता को मिलेगा 1.10 लाख और गुर्ज
Trending Videos

एसपी बोले- सुरक्षा, अनुशासन और समयबद्धता का रहेगा विशेष ध्यान


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 की कुश्ती प्रतियोगिताओं को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। बुधवार को पुलिस लाइन बिलासपुर में एसपी की अध्यक्षता में कुश्ती समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें आयोजन को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में इस वर्ष होने वाले ऐतिहासिक दंगल के लिए इनामी राशि की घोषणा की गई, जिसमें पुरुष वर्ग की सामान्य कुश्ती जीतने वाले पहलवान को 1 लाख 10 हजार रुपये नकद और चांदी का गुर्ज प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सभी सदस्यों के साथ चर्चा कर कुश्ती के सफल आयोजन के लिए विभिन्न उप-समितियों का गठन किया। उन्होंने अपील की कि नलवाड़ी मेले की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी सदस्य एकजुट होकर कार्य करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कुश्ती इस मेले का मुख्य आकर्षण है, इसलिए आयोजन में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। सुरक्षा, अनुशासन और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रशासन ने इस बार पहलवानों के उत्साहवर्धन के लिए नकद पुरस्कारों में भारी बढ़ोतरी की है। चार मुख्य श्रेणियों के पुरस्कार में सामान्य कुश्ती (पुरुष) प्रथम पुरस्कार 1,10,000 और गुर्ज, दूसरा 75,000, तीसरा, 31,000 और चौथा 25,000 दिया जाएगा। हिम कुमार के प्रथम पुरस्कार में 51,000 के साथ गुर्ज, दूसरे में 31,000, तीसरे में 21,000, चौथे में 15,000 दिया जाएगा। सामान्य कुश्ती (महिला वर्ग) के प्रथम पुरस्कार में 51,000 के साथ गुर्ज, दूसरे में 37,000, तीसरे में 16,000 और चौथे में 13,000 इनाम दिया जाएगा। बिलासपुर कुमार के प्रथम पुरस्कार में 21,000 और गुर्ज, दूसरे में 15,000, तीसरे में 11,000, चौथे में 9,000 दिया जाएगा।
भारी-भरकम इनामी राशि की घोषणा के बाद अब लुहणू मैदान के अखाड़े में उत्तर भारत के नामी पहलवानों के जुटने की उम्मीद बढ़ गई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के दिग्गज पहलवान इस बार बिलासपुर के दंगल में अपना दमखम दिखाएंगे। इस बार महिला कुश्ती के लिए 51,000 की बड़ी इनामी राशि रखी गई है। महिला सशक्तीकरण और खेल जगत में बेटियों की भागीदारी को बढ़ावा देने का यह प्रशासन का प्रयास है। आयोजक उम्मीद कर रहे हैं कि इससे अखाड़े में महिला पहलवानों की संख्या और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। स्वच्छता, स्वास्थ्य और जल प्रबंधन पर भी ध्यान दिया जाएगा। मेले में आने वाले दर्शकों के लिए आरामदायक बैठने और खाने-पीने की सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। बैठक में उपायुक्त की ओर से नामित सरकारी एवं गैर-सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed