{"_id":"6996daf88451e07758068cbe","slug":"video-bilaspur-the-children-of-majri-school-visited-the-fish-seed-farm-dayoli-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: मजारी स्कूल के बच्चों ने फिश सीड फार्म दयोली का किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: मजारी स्कूल के बच्चों ने फिश सीड फार्म दयोली का किया भ्रमण
राजकीय उच्च पाठशाला मजारी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित प्री-वोकेशनल एजुकेशनल एक्सपोजर स्कीम के अंतर्गत जिला बिलासपुर के दयोली स्थित एशिया के सबसे बड़े फिश सीड फार्म का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मछली बीज उत्पादन की जटिल प्रक्रिया, पालन-पोषण की विधियों तथा इस व्यवसाय से जुड़े रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सीड फार्म में विद्यार्थियों ने जाना कि किस प्रकार विभिन्न प्रजातियों की मछलियों के बीज तैयार कर देश-विदेश में आपूर्ति की जाती है। साथ ही सरकार द्वारा संचालित मत्स्य पालन संबंधी योजनाओं और इस क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। अगले दिन विद्यार्थियों ने अपने अनुभव विद्यालय प्रार्थना सभा में साझा किए। प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को साकार करने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास से ही भारत उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।