सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Lack of teachers puts children's future in jeopardy

Bilaspur News: शिक्षकों की कमी से बच्चों का भविष्य अधर में

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 18 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Lack of teachers puts children's future in jeopardy
विज्ञापन
भेड़ी स्कूल में प्रधानाचार्य, कला, शारीरिक शिक्षा, भूविज्ञान अध्यापक के पद खाली
Trending Videos

छह साल से नहीं भरे गए सीनियर असिस्टेंट और लिपिक के पद

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कोटधार स्थित शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भेड़ी में लंबे समय से शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस स्थिति को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में सरकार, प्रशासन व शिक्षा विभाग के प्रति गहरा रोष है।
जानकारी के अनुसार विद्यालय में पिछले करीब छह वर्षों से कार्यालय स्टाफ के सीनियर असिस्टेंट और लिपिक के पद रिक्त चल रहे हैं। कार्यालय संबंधी कार्य अध्यापकों को ही संभालना पड़ रहा है, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा बीते दो वर्षों से प्रधानाचार्य, कला, शारीरिक शिक्षा तथा भू-विज्ञान अध्यापक के पद भी खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का कहना है कि शिक्षकों की कमी का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। दुर्गम क्षेत्र से आने वाले छात्रों को पर्याप्त विषय विशेषज्ञ न मिलने से उनका भविष्य संकट में है। अभिभावकों को चिंता है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन अपने बच्चों का दाखिला अन्य विद्यालयों में करवाना पड़ सकता है। यह समस्या दिसंबर 2020 से बनी हुई है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से समय-समय पर विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शीघ्र स्थायी नियुक्तियां की जाएं, ताकि विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
उधर,प्रधानाचार्य का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे दीना नाथ शर्मा ने बताया कि रिक्त पदों की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग जल्द ही आवश्यक कदम उठाकर समस्या का समाधान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed