{"_id":"69bef382dccf629ef003f93d","slug":"eid-ul-fitr-celebrated-in-solan-bbn-prayers-offered-for-peace-and-harmony-bilaspur-news-c-176-1-ssml1044-165526-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सोलन-बीबीएन में मनाई ईद-उल-फितर, अमन, शांति की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सोलन-बीबीएन में मनाई ईद-उल-फितर, अमन, शांति की मांगी दुआ
विज्ञापन
नालागढ़ में ईद पर नमाज अदा करते हुए मुसलिम समुदाय के लोग- संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
बद्दी/सोलन। सोलन और औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। चांद के दीदार के बाद समुदाय के लोगों ने शनिवार को ईद-उल-फितर पर्व धूमधाम से मनाया। नालागढ़-रोपड़ मार्ग स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की।
वहीं नालागढ़-रामशहर मार्ग पर स्थित तबलीगी मरकज में भी नमाज पढ़ी गई। नमाज के दौरान देश में अमन, शांति, खुशहाली, एकता और विकास की दुआएं मांगी गईं। नमाज मौलाना शाहिद और मुफ्ती मोहम्मद जावेद ने अदा करवाई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और मिठाइयां व सेवइयां बांटकर खुशी साझा की।
रमजान के पूरे महीने रोजे रखने और इबादत के बाद ईद का यह पर्व समुदाय के लोगों के लिए विशेष उत्साह का अवसर रहा। इस मौके पर मुफ्ती मोहम्मद जावेद और मौलाना शाहिद ने कहा कि ईद-उल-फितर इंसानियत, भाईचारे और मोहब्बत का संदेश देती है।
मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी बीबीएन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद जगतार ने भी ईद को प्रेम और सौहार्द का पर्व बताया।
Trending Videos