{"_id":"69c922a172e9e5e99604b2c9","slug":"hpv-vaccination-campaign-begins-in-the-district-116-adolescent-girls-vaccinated-on-the-first-day-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156957-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, पहले दिन 116 किशोरियों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, पहले दिन 116 किशोरियों को लगा टीका
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत किशोरी को टीका लगाती चिकित्सक। स्रो
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल से उपायुक्त राहुल कुमार ने किया अभियान का शुभारंभ
2735 किशोरियों का 30 स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से होगा टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल परिसर से उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने रविवार को ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरू किया। अभियान के पहले दिन 116 किशोरियों को टीका लगाया गया। यह अभियान 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को भी जारी रहेगा। पहले दिन झंडूता में 48, घुमारवीं में 33, सदर में 19 और श्री नयना देवी जी में 16 किशोरियों को टीका लगाया गया। जिले में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों में स्वाहण, भजूण और राजपुरा में कोई भी टीकाकरण नहीं हुआ।
इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) एक सामान्य वायरस है, जो आगे चलकर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है। समय पर टीकाकरण इस बीमारी की रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय है और यह अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह विशेष टीकाकरण अभियान 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को भी संचालित किया जाएगा, ताकि जिले की सभी पात्र किशोरियों को इसका लाभ सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले के चार चिकित्सा खंडों के अंतर्गत कुल 30 स्वास्थ्य संस्थानों को इस अभियान के लिए चिह्नित किया गया है, जिसके माध्यम से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 2735 किशोरियों का टीकाकरण किया जाएगा।
उपायुक्त ने कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित, प्रभावी एवं वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है, जिससे भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। यह टीका सरकार द्वारा मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग की किशोरियां इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने जिले के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों को एचपीवी टीकाकरण के लिए अपने नजदीकी सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाकर यह टीका अनिवार्य रूप से लगवाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने एचपीवी टीकाकरण को लेकर लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रांतियों पर ध्यान न देने और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही जानकारी पर ही विश्वास करने का आह्वान किया। किसी कारणवश अभियान के दौरान जो किशोरियां छूट जाएंगी उनका टीकाकरण 19 अप्रैल, 10 मई, 24 मई और 21 जून 2026 को किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शशि दत्त शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (टीकाकरण) डॉ दीपक सहित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इनसेट
जिले के 30 स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध है एचपीवी टीकाकरण सुविधा
जिले में एचपीवी टीकाकरण की सुविधा 30 स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध है। घुमारवीं चिकित्सा खंड के तहत सीएचसी भराड़ी, सीएच घुमारवीं, सीएचसी हरलोग और सीएचसी कुठेड़ा। झंडूता चिकित्सा खंड के तहत सीएच बरठीं, सीएचसी तलाई, पीएचसी भेहड़ी, गेहड़वीं, कलोल, मरोतन, पनौल और ऋषिकेश। चिकित्सा खंड मारकंड के तहत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर स्थित एमसीएच, सीएचसी पंजगाईं, सीएच मारकंड, पीएचसी बागी सुंगल, भजून, छड़ोल, मलोखर, नम्होल, राजपुरा, मंडी मानवा। श्री नयना देवी जी चिकित्सा खंड के तहत सीएच घवांडल, सामुदायिक सीएचसी स्वारघाट, पीएचसी स्वाहण, तरसूह, टोबा, भाखड़ा और बैहल।
Trending Videos