{"_id":"66bc94b67e2213837807259c","slug":"ncc-cadets-planted-saplings-in-kothipura-school-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-121655-2024-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कोठीपुरा स्कूल में एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कोठीपुरा स्कूल में एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधरोपण
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:56 PM IST
Link Copied
-स्कूल परिसर में रोपे औषधीय पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी बिलासपुर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में एनसीसी कैडेट्स ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य निर्मला ठाकुर ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण में पौधों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वन से वायु, वायु से आयु कहावत को ध्यान में रखते हुए हमारे पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधे लगाना बहुत महत्वपूर्ण है। जिस तरह से जंगलों की कटाई, ग्लोबल वार्मिंग और अन्य पर्यावरण मामलों को लेकर कई तरह की समस्याएं पैदा हुई हैं, उससे वैश्विक स्तर पर पर्यावरण काफी हद तक असंतुलित हुआ है। प्रकृति अपने तरीके से चीजों को संचालित करने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि हमने कुदरत के साथ खेलने का प्रयास किया है। यह हमारे लिए एक संभलने के मौका भी है। यदि नहीं संभले तो आगामी दिनों में हमें और ज्यादा भयावह परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस मौके पर एनसीसी प्रभारी अब्दुल मजीद ने बताया कि अभियान में एनसीसी के 50 कैडेट्स ने भाग लिया। इस मौके पर सभी अध्यापक व प्राध्यापक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।