सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Participants were given training in candle making.

Bilaspur News: प्रतिभागियों को दिया मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Participants were given training in candle making.
यूको आरसेटी सोलन में प्रशिक्षण शिविर में मोमबत्ती बनाते प्रतिभागी। संवाद
विज्ञापन
सोलन में यूको आरसेटी में विशेष प्रशिक्षण शिविर, युवाओं को सिखाया जा रहा स्वरोजगार का हुनर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। यूको आरसेटी सोलन में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें युवाओं को घर में पड़ी ऑर्गेनिक सामग्री और बेकार वस्तुओं से नई उपयोगी चीजें बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पुरानी मोमबत्ती या खराब मोम से नई और आकर्षक डिजाइन वाली मोमबत्तियां बनाना सिखाया गया। शिविर में शामिल 25 प्रतिभागियों ने अलग-अलग प्रकार की मोमबत्तियां तैयार कीं। प्रशिक्षण के दौरान नीलम राणा ने प्रतिभागियों को बताया कि इस तकनीक के माध्यम से घर पर ही अलग-अलग आकार और रंगों की मोमबत्तियां आसानी से बनाई जा सकती हैं। इससे स्वरोजगार के अवसर भी पैदा किए जा सकते हैं। यूको आरसेटी सोलन की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है। इससे पहले भी युवाओं को मोमबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed