{"_id":"69cd5313190e8bfce307d4b6","slug":"90-applications-for-admission-in-seven-cbse-schools-chamba-news-c-88-1-cmb1003-179103-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सात सीबीएसई विद्यालयों में दाखिले के लिए 90 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सात सीबीएसई विद्यालयों में दाखिले के लिए 90 आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
चंबा की राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में नये सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया के दौरान वि
विज्ञापन
प्रवेश प्रक्रिया का दौर शुरू, चुनिंदा ससूलों को मिली है सीबीएसई की मान्यता
सीबीएसई पैटर्न से होगी पढ़ाई, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के नियम नहीं होंगे लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के सात सीबीएसई मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया का दौर शुरू हो गया है। पहले दिन करीब 90 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया। इस दौरान स्कूलों में पर्याप्त व्यवस्था रही।
विद्यार्थियों ने भी तमाम जानकारी हासिल की। उन्हें निर्धारित मापदंडों के बारे भी अवगत करवाया गया। जिले के सात सरकारी स्कूलों को हाल ही में सीबीएसई मान्यता मिली है। इनमें अब सीबीएसई पैटर्न के तहत पढ़ाई होगी। इन स्कूलों में अब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के नियम और व्यवस्था लागू नहीं होगी। सीबीएसई के नियम ही इन स्कूलों में लागू होंगे। सरकार की ओर से इस तरह का प्रयास करने का मकसद विद्यार्थियों की शिक्षा पद्धति में बदलाव करना है ताकि विद्यार्थियों को ओर बेहतर शिक्षा मिल सके।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि पहले दिन विभिन्न स्कूलों में करीब 90 विद्यार्थी प्रवेश लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्कूलों की ओर से बच्चों का मार्गदर्शन भी किया जा रहा है। साथ ही अहम जानकारियों सहित मापदंडों के बारे में अवगत करवाया जा रहा है। विभाग की ओर से भी प्रवेश प्रक्रिया की व्यापक मॉनीटरिंग की जा रही है।
--
बालवाटिका से लेकर जमा दो तक होगी पढ़ाई
सीबीएसई मान्यता प्राप्त जिले के सात स्कूलों में बाल वाटिका से लेकर जमा दो कक्षा तक प्रवेश होगा। सरकार के नियमों के अनुसार ही प्रवेश प्रक्रिया करवाई जा रही है।
--
Trending Videos