{"_id":"69cd576ae261d1acd20cc26a","slug":"a-young-woman-who-went-to-a-function-without-asking-was-attacked-with-a-sharp-weapon-chamba-news-c-88-1-ssml1004-179148-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिना पूछे समारोह में गई युवती पर तेजधार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिना पूछे समारोह में गई युवती पर तेजधार हथियार से हमला
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी क्षेत्र की घटना, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शुरू की मामले की छानबीन
युवती के चिल्लाने पर परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल, स्थिर बताई जा रही हालत
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। समारोह में बिना पूछे जाने पर मंगेतर ने युवती पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।
उन्होंने घायल बेटी को सामुदायिक अस्पताल सलूणी पहुंचाया। यहां घायल युवती को प्राथमिक उपचार उपचार देकर मेडिकल कॉलेज में ईएनटी विशेषज्ञ से जांच करवाने का हवाला दिया है। युवती की हालत स्थित बताई जा रही है। इस सनसनीखेज घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में अफवाहों का दौर जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीमा पुत्री अमर सिंह निवासी दबियुंडा तहसील सलूणी का प्रेम प्रसंग केवल पुत्र राज कुमार निवासी गांव फुकोलता जम्मू-कश्मीर के साथ चल रहा था। दोनों ने अपने परिवारों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों परिवार उनकी शादी के लिए रजामंद हो गए। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से केवल प्रेमिका के घर रह रहा है। बुधवार को युवती रिश्तेदारी में आयोजित समारोह में बिना अपने मंगेतर से पूछे ही चली गई। समारोह से लौटने के बाद जब मंगेतर ने उससे समारोह में जाने की बात पूछी तो उनमें इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। युवती के मुताबिक इसी बात से खिन्न होकर आरोपी केवल कुमार ने तेजधार हथियार से उनके गले पर वार कर दिया। युवती के चीखने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवती को जैसे-तैसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवती को घर भेज दिया गया। अस्पताल की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ के लिए पुलिस चौकी में तलब किया है। खबर लिखे जाने तक युवक से पूछताछ जारी है।
--
बीएमओ किहार डॉ मनोज ठाकुर ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में युवती का उपचार करने के बाद उसे गले की जांच के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज चंबा में भेजा गया है। बहरहाल, युवती की हालत में सुधार है।
-- डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बीएनएस की धारा 118 ए के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
Trending Videos