सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Six months after its inauguration, the hospital has not received any new furniture.

Chamba News: उदघाटन के छह महीने बाद भी अस्पताल में नहीं लगा नया फर्नीचर

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Mar 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Six months after its inauguration, the hospital has not received any new furniture.
विज्ञापन
स्टाफ और मरीजों को बिना फर्नीचर अस्पताल में झेलनी पड़ रही परेशानी
Trending Videos

पुराने अस्पताल से नए भवन में शिफ्ट होने पर समस्या का नहीं हुआ हल

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नागरिक अस्पताल किहार के नए भवन का उद्घाटन भले ही हो चुका है लेकिन अभी तक वहां नया फर्नीचर नहीं लगाया गया है। स्टाफ और मरीजों को पुराने फर्नीचर से ही गुजारा करना पड़ रहा है।
इस कारण स्टाफ से लेकर मरीज सभी परेशान हैं। अस्पताल में कहने के लिए 50 बिस्तरों की सुविधा है लेकिन मरीजों को यह सुविधा नहीं मिल रही है। सरकार ने अभी तक अस्पताल में नया फर्नीचर लगाने की व्यवस्था नहीं की है। अपने नाम का फट्टा लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने मिंजर मेले के समापन समारोह में इस भवन का उद्घाटन कर दिया जबकि भवन में फर्नीचर लगाया गया है या नहीं, इसकी जानकारी भी लेना जरूरी नहीं समझा। पुराने भवन से नए भवन में अस्पताल को शिफ्ट तो कर दिया गया है लेकिन जो सुविधाएं उन्हें मिलनी चाहिए थीं, वे नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास खंड सलूणी की एक दर्जन पंचायतों के लोग इस अस्पताल में अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए निर्भर हैं लेकिन फर्नीचर की सुविधा न होने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस समस्या को जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक में भी उठाया जा चुका है लेकिन अभी तक समस्या का कोई भी समाधान देखने को नहीं मिला है। इसको लेकर लोगों में सरकार और विभाग के प्रति काफी नाराजगी है। लोगों में हंसराज, केवल, विनोद कुमार, पवन कुमार, केवल, सुरेंद्र, भाग सिंह, रवि कुमार और टेक चंद ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों के पद भी पूरे नहीं भरे गए हैं। ऐसे में मरीजों को इस अस्पताल का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि भवन में जल्द नया फर्नीचर स्थापित किया जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जालम सिंह ने बताया कि अस्पताल में नया फर्नीचर लगाने को लेकर सरकार से बात की जा रही है। जल्द ही अस्पताल में नया फर्नीचर लगाने की व्यवस्था हो जाएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed