{"_id":"697cf40d2260f943940cc68a","slug":"telka-mouda-road-will-be-constructed-using-shiny-cement-blocks-chamba-news-c-399-1-dsl1010-423288-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तेलका-मौड़ा सड़क होगी चकाचक सीमेंट ब्लॉकों से किया जाएगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तेलका-मौड़ा सड़क होगी चकाचक सीमेंट ब्लॉकों से किया जाएगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 31 Jan 2026 06:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलका (चंबा)। तेलका-मौड़ा संपर्क मार्ग की जर्जर हालत को लेकर दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला में प्रकाशित समाचार का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है।
वर्षों से बदहाल इस सड़क के सुधारीकरण के लिए 65 लाख की राशि स्वीकृत कर दी गई है। सड़क की खराब स्थिति के कारण क्षेत्रवासियों को लंबे समय से परेशानी और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था। अब लोगों को जर्जर सड़क से जल्द छुटकारा मिलने वाला है।
सड़क अब चकाचक होगी। सड़क के सुधार कार्य में सीमेंट के ब्लॉक डाले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इस मार्ग की खराब हालत को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से आवाज उठा रहे थे।
सड़क की बदहाली के चलते स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और वाहन चालकों को रोज़ाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद सड़क के लिए राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने संतोष व्यक्त किया है। इस के लिए मनोज शर्मा, अब्दुल फारूक, रमेश कुमार, राजेश कुमार, घिंद्र सिंह, देवी सिंह तथा पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी का आभार प्रकट किया।
लोगों ने बताया कि इस सड़क को पक्का करवाने की मांग आशा कुमारी के समक्ष रखी गई थी, जिसे पूरा किया गया। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि कार्य जल्द शुरू होकर समय पर पूरा होगा, जिससे मौड़ा सहित आसपास के गांवों को बड़ी राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग मंडल सलूणी के अधिशासी अभियंता कुमुद उपाध्याय ने बताया कि मौड़ा सड़क के सुधार कार्य में सीमेंट के ब्लॉक डाले जाएंगे। जिससे सड़क अधिक मजबूत और टिकाऊ बनेगी।
कार्य के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी और टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
प्रस्तावित कार्य में सड़क की मजबूती, गड्ढों की भराई, बरसाती पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण तथा आवश्यक स्थानों पर सुरक्षा उपाय भी शामिल किए जाएंगे, ताकि भविष्य में सड़क को दोबारा नुकसान न पहुंचे।
Trending Videos