फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Common Greenshank bird spotted for the first time in Rakchham, Kinnaur.

Common Greenshank bird: किन्नौर के रक्छम में पहली बार दिखा कॉमन ग्रीनशैंक पक्षी

Fri, 07 Aug 2026 07:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Aug 2026 07:59 PM IST
सार

किन्नाैर जिले के रक्छम–छितकुल वन्यजीव अभयारण्य के रक्छम क्षेत्र में कॉमन ग्रीनशैंक नामक प्रवासी पक्षी पहली बार देखा गया। 

विज्ञापन
Common Greenshank bird spotted for the first time in Rakchham, Kinnaur.
रक्छम में पहली बार दिखा कॉमन ग्रीनशैंक पक्षी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर जिले के रक्छम–छितकुल वन्यजीव अभयारण्य के रक्छम क्षेत्र में कॉमन ग्रीनशैंक नामक प्रवासी पक्षी पहली बार देखा गया। यह किन्नौर जिले से इस प्रजाति का पहला प्रमाणित रिकॉर्ड है। ब्लॉक वन अधिकारी संतोष कुमार ठाकुर ने नियमित फील्ड निगरानी के दौरान इस पक्षी को देखा और उसकी तस्वीरें लीं। उनके साथ गोपाल नेगी और अल्पना नेगी भी दस्तावेजीकरण में सहयोग कर रहे थे। वन्यप्राणी विशेषज्ञ हिमांशु चौधरी ने बताया कि किन्नौर घाटी से कॉमन ग्रीनशैंक का यह पहला प्रलेखित रिकॉर्ड है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की ई-बर्ड समन्वयक माल्याश्री भट्टाचार्य ने ई-बर्ड प्लेटफॉर्म पर किन्नौर जिले से कॉमन ग्रीनशैंक के इस पहले रिकॉर्ड की पुष्टि की। उन्होंने इसे नागरिक विज्ञान और पक्षी अनुसंधान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उप अरण्यपाल सराहन अशोक नेगी ने इस खोज को बेहद महत्वपूर्ण बताया। वन्यप्राणी विशेषज्ञ अंकुश ठाकुर ने बताया कि कॉमन ग्रीनशैंक एक प्रवासी जलपक्षी है। यह उत्तरी यूरोप और एशिया में प्रजनन करता है और सर्दियों के दौरान भारतीय उपमहाद्वीप में आता है। यह सामान्यतः नदियों के किनारों, आर्द्रभूमियों और उथले जलाशयों में पाया जाता है। ब्लॉक वन अधिकारी संतोष ठाकुर ने कहा कि ऐसे रिकॉर्ड प्रवासी पक्षियों के उड़ान मार्ग को समझने में बेहद उपयोगी होते हैं। ऐसे रिकॉर्ड भविष्य में प्रवास संबंधी अध्ययनों और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed