फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Piles of debris along NH-503A causing trouble

Hamirpur (Himachal) News: परेशानी का सबब बने एनएच-503ए के किनारे लगे मलबे के ढेर

Tue, 18 Aug 2026 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 18 Aug 2026 05:02 AM IST
विज्ञापन
Piles of debris along NH-503A causing trouble
ऊना से भोटा सड़क पर बूंबलू के पास फेका गया मलबा। संवाद
सचित्र :
विज्ञापन


सुरक्षित निपटान करने के स्थान पर सड़क के किनारे रख दिया है मलबा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। ऊना-भोटा एनएच-503ए के किनारे जगह-जगह लगे मलबे के ढेर वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बणी और भकरेड़ी में सड़क किनारे सफाई की गई थी। लोगों का कहना है कि सफाई के दौरान हटाए गए मलबे को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के स्थान पर हाईवे के किनारे अलग-अलग स्थानों पर डाल दिया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बणी और भकरेड़ी से हटाया गया कुछ मलबा बूंबलू के पास, जबकि कुछ जोल में पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे डाल दिया है। कई स्थानों पर मलबे के ढेर सड़क के काफी करीब हैं। इससे सड़क की चौड़ाई प्रभावित होने के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। रात के समय और मोड़ वाले स्थानों पर हादसे का खतरा अधिक बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी केशव कुमार, रोशन लाल, पवन कुमार, योगराज, कमला देवी और किशन कुमार आदि ने कहा कि सड़क किनारे सफाई के बाद मलबे को सड़क किनारे डालने से एक समस्या दूर करने के स्थान पर दूसरी परेशानी खड़ी हो गई है। उन्होंने संबंधित विभाग और हाईवे प्रबंधन से बूंबलू, जोल सहित अन्य स्थानों पर पड़े मलबे को जल्द हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मलबे को सड़क से दूर सुरक्षित स्थान पर डाला जाना चाहिए, ताकि यातायात प्रभावित न हो और संभावित हादसों को रोका जा सके। इस संबंध में विभाग के कनिष्ठ अभियंता वैभव ने बताया कि कार्य अभी जारी है। उन्होंने कहा कि यदि हाईवे के किनारे कहीं मलबा डाला गया है तो उसे जल्द हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed