सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Wind of development will flow in Barsar with one crore rupees

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में एक करोड़ से बहेगी विकास की बयार

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 03 Mar 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद विकास कार्याें को मिलेगी गति
Trending Videos

विकासात्मक आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर खर्च होगी राशि

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़सर (हमीरपुर)। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद बड़सर में विकासात्मक कार्यों को गति मिलेगी। नगर पंचायत में विकासात्मक कार्याें को अमलीजामा पहनाने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। यह राशि नगर पंचायत क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से खर्च की जाएगी।

मुख्य रूप से सड़कों के निर्माण और मरम्मत, नालियों की बेहतर व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट की स्थापना, स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना, पेयजल आपूर्ति में सुधार और अन्य आधारभूत ढांचे के विकास संबंधी कार्य शामिल हैं। स्वीकृत राशि का आवंटन नियमानुसार किया जाएगा। प्राथमिकता उन कार्यों को दी जाएगी, जो सीधे तौर पर आम जनता से जुड़े हैं। नगर पंचायत क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए चरणबद्ध योजना तैयार की जा रही है, ताकि पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा सके। नगर पंचायत का दर्जा मिलने से क्षेत्र में शहरी ढांचे को मजबूती मिलेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को उम्मीद है कि अब बड़सर में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य आगे बढ़ेंगे और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। बता दें कि बड़सर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए वर्ष 2024 में नगर पंचायत का दर्जा मिल गया था, लेकिन इसके बाद कुछ लोगों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। अब फरवरी माह में बड़सर को नगर पंचायत का दर्जा देने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके बाद अब यह राशि प्रदान की गई है।



कोट :



नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद बड़सर को एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इस बजट को आवश्यकतानुसार विकासात्मक कार्यों पर खर्च किया जाएगा। इससे सड़क, बिजली, पानी व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की कोशिश की जाएगी। -स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed