{"_id":"69a6e3054c06f78a7f076712","slug":"video-demand-to-include-amroh-village-in-saredi-panchayat-villagers-submitted-memorandum-to-the-deputy-commissioner-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: अमरोह गांव को सरेड़ी पंचायत में रखने की मांग, ग्रामीणों ने मांग उपायुक्त से सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: अमरोह गांव को सरेड़ी पंचायत में रखने की मांग, ग्रामीणों ने मांग उपायुक्त से सौंपा ज्ञापन
ग्राम पंचायत सरेड़ी के वार्ड पांच अमरोह के ग्रामीणों ने मंगलवार को उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ को ज्ञापन सौंप उन्हें सरेड़ी पंचायत में ही रखने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें इसी पंचायत में रखा जाए। क्योंकि वार्ड नंबर पांच से सरेड़ी पंचायत घर महज 500 मीटर की दूरी पर है। यहां पर पशु औषधालय, स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य कार्यालय हैं। पहले यहीं पर पटवार वृत्त भी हुआ करता था। लेकिन उसे अब कड़साई में कर दिया है। उस दौरान ग्रामीणों ने काफी विरोध किया था। अब वार्ड नंबर पांच को अन्य पंचायत में शामिल किया जा रहा है। इस वार्ड के ग्रामीण अन्य पंचायत में शामिल नहीं होना चाहते। उन्होंने कहा कि सरेड़ी पंचायत में ही इन्हें सभी सुविधाएं मिल रही हैं। यदि उन्हें अन्य पंचायत में शामिल किया गया तो इसका वह जमकर विरोध करेंगे। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी सुविधा को ध्यान में रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।