सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Rohit Thakur Says: LDR Recruitment for 714 PGT and 102 DPE Posts Coming Soon

Himachal: रोहित ठाकुर बोले- 714 पीजीटी और 102 डीपीई पदों के लिए एलडीआर भर्ती जल्द

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में शिक्षकों की पदोन्नति और भर्ती प्रक्रिया को गति देने के लिए सरकार जल्द ही 714 पीजीटी और 102 डीपीई पदों पर एलडीआर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी।

Himachal: Rohit Thakur Says: LDR Recruitment for 714 PGT and 102 DPE Posts Coming Soon
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने की बैठक की अध्यक्षता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों की पदोन्नति और भर्ती प्रक्रिया को गति देने के लिए सरकार जल्द ही 714 पीजीटी और 102 डीपीई पदों पर एलडीआर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बुधवार को सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विभिन्न श्रेणियों के 1,131 एसएमसी शिक्षकों की नियुक्तियां पहले ही एलडीआर श्रेणी के माध्यम से की जा चुकी हैं। उन्होंने कंप्यूटर शिक्षकों से जुड़े लंबित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक नियमों में संशोधन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Trending Videos

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को राज्य लोकसेवा आयोग और राज्य चयन आयोग को भेजे गए रिक्त शिक्षकीय पदों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण योजना की समीक्षा करते हुए रोहित ठाकुर ने विभाग को प्रक्रिया में तेजी लाने और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से राशि जल्द जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र विद्यार्थियों को अपनी आवश्यकता और पसंद के अनुसार उपकरण खरीदने की सुविधा मिलनी चाहिए तथा उपनिदेशक यह सुनिश्चित करें कि उपलब्ध कराई गई राशि का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के लिए ही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में प्रदेश के 148 सरकारी विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्धता मिल चुकी है। भविष्य में और अधिक विद्यालयों को सीबीएसई पाठ्यक्रम से जोड़ा जाएगा ताकि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2023 और 2025 की आपदाओं से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग और हिमुड़ा को 19 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने गैर-कार्यशील केंद्रीय विद्यालयों से संबंधित लंबित औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा कर उन्हें जल्द संचालित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सचिव शिक्षा राकेश कंवर, समग्र शिक्षा के परियोजना निदेशक राजेश शर्मा, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. हरीश कुमार अवस्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed