सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: 230 Teaching and Non-Teaching Posts to be Filled at HPU; Matter Referred to the State Govt

HPU Shimla: एचपीयू में भरे जाएंगे शिक्षकों और गैर शिक्षकों के 230 पद, प्रदेश सरकार को भेजा मामला

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में लंबे समय से खाली चल रहे शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों के 230 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

HPU Shimla: 230 Teaching and Non-Teaching Posts to be Filled at HPU; Matter Referred to the State Govt
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में लंबे समय से खाली चल रहे शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों के 230 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय स्तर पर रिक्तियों की सूची तैयार होने के बाद मामला अब सरकार के पास पहुंच गया है। इन 230 पदों में 80 शिक्षकों के पद और करीब 150 गैर शिक्षक कर्मचारियों के पद शामिल हैं। इनमें विभिन्न शैक्षणिक विभागों के साथ-साथ प्रशासनिक और तकनीकी संवर्ग के पद भी शामिल हैं। विशेष रूप से जेओए आईटी जैसे तकनीकी पद लंबे समय से खाली पड़े हैं, इससे कार्यालयी कामकाज पर सीधा असर देखा जा रहा है।

Trending Videos

स्टाफ की कमी के कारण कई विभागों में काम का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। शिक्षकों की कमी से जहां कक्षाओं, मूल्यांकन और शोध कार्यों पर असर पड़ रहा है वहीं गैर-शिक्षक कर्मचारियों की कमी से प्रशासनिक कार्यों की गति धीमी हुई है। कई शाखाओं में एक ही कर्मचारी पर अतिरिक्त जिम्मेदारी का बोझ बढ़ गया है। कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने बताया कि रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और आगे की कार्रवाई सरकार स्तर पर की जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की मंजूरी के बाद भर्ती प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं ताकि अनुमति मिलते ही चयन प्रक्रिया शुरू की जा सके। एचपीयू प्रशासन का मानना है कि इन भर्तियों से लंबे समय से बनी स्टाफ की कमी में काफी हद तक राहत मिलेगी और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक तथा प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed