सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   dera baba major win parour dangal

Kangra News: डेरा बाबा के मेजर ने जीती परौर मेले की बड़ी कुश्ती

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 22 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
dera baba major win parour dangal
परौर छिंज मेले में फाइनल मुकाबले में विजेता रहे डेरा बाबा नानक के मेजर पहलवान को बाइक देकर सम्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सुलह (कांगड़ा)। तीन दिवसीय परौर छिंज मेले का समापन रविवार को हुआ। बड़ी कुश्ती का फाइनल मुकाबला मेजर डेरा बाबा नानक (पंजाब) और अंकू हाड़ा (पंजाब) के बीच हुआ, जिसमें मेजर पहलवान विजेता रहे। विजेता पहलवान को मोटरसाइकिल और उपविजेता को 31 हजार रुपये की नकद राशि इनाम स्वरूप दी गई।
छोटी कुश्ती का फाइनल मुकाबला विकास डेरा नानक और विशाल पालमपुर के बीच हुआ, जिसमें विकास विजेता रहे। विजेता पहलवान को 15 हजार और उपविजेता को 9 हजार रुपये की नकद राशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शंकर क्लब परौर और बोदा की टीम के बीच हुआ, जिसमें परौर की टीम विजेता बनी। विजेता टीम को 11 हजार रुपये की नकद राशि व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 7 हजार रुपये की नकद राशि व ट्रॉफी दी गई।
वहीं, लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कांगड़ा और बल्लाह के बीच हुआ, जिसमें कांगड़ा की टीम विजेता रही। विजेता टीम को 3,100 रुपये और उपविजेता टीम को 2,100 रुपये इनाम दिया गया।
इस दौरान सुभाष नर्सिंग कॉलेज पालमपुर के एमडी भुवनेश सूद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समाजसेवी अशोक कश्यप बतौर वशिष्ठ अतिथि उपस्थित रहे। मेला कमेटी के प्रधान अश्वनी चौधरी ने बताया कि सोमवार का मेला महिलाओं के लिए समर्पित रहेगा। इस दौरान पूर्व पंचायत प्रधान रोजी राणा, मेला कमेटी के सचिव नवीन आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी तथा युवा प्रधान राहुल चौधरी सहित गांव के अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed