फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Ensure water purity during the rainy season: Dr. Jain

बरसात में पानी की शुद्धता का रहे ख्याल : डॉ. जैन

Mon, 06 Jul 2026 12:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
Ensure water purity during the rainy season: Dr. Jain
पालमपुर में जल शक्ति विभाग कार्यालय मे निरीक्षण करते हुए डॉ.अभिषेक जैनस्त्रोत जागरूक पाठक
पालमपुर (कांगड़ा)। जल शक्ति विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने शनिवार को अपने दो दिवसीय पालमपुर दौरे के दौरान उपमंडल में संचालित विभिन्न पेयजल योजनाओं और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बरसात के मौसम में पेयजल की गुणवत्ता और शुद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर विस्तृत जानकारी ली और जलापूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ. जैन ने जल शक्ति मंडल पालमपुर के अधिशासी अभियंता और उपमंडल कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनहित के कार्यों में पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता दीपक गर्ग, अधीक्षण अभियंता विशाल जसवाल, अधिशासी अभियंता पंकज व्यास, एसडीओ प्रकाश चंद सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed