फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   High water level of Swan River, advice to people to be vigilant

Kangra News: स्वां नदी का बढ़ा जलस्तर, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Mon, 06 Jul 2026 11:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 06 Jul 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
High water level of Swan River, advice to people to be vigilant
ऊना। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते स्वां नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो नदी और नालों का जलस्तर कभी भी अचानक बढ़ सकता है। विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे नदी, नालों और बरसाती खड्डों के आसपास जाने से बचें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। विशेष रूप से बच्चों और पशुओं को भी नदी-नालों से दूर रखने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि बरसात के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed