{"_id":"69cd09b511a5c6c8fb007854","slug":"asha-devis-calf-won-in-the-indigenous-category-and-mohini-devis-calf-won-in-the-foreign-category-mandi-news-c-90-1-mnd1023-191269-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्वदेशी में आशा देवी और विदेशी में माेहिनी देवी की बछिया ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्वदेशी में आशा देवी और विदेशी में माेहिनी देवी की बछिया ने मारी बाजी
विज्ञापन
नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ मेला मैदान में पशुपालन विभाग ने नंदनी बछिया रैली में भाग लेते। स्रोत जागर
- फोटो : टूंडला के ठाकुर बीरी सिंह कॉलेज में प्रदर्शन करते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ में नंदनी बछिया रैली आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। नलवाड़ मेले में पशुपालन विभाग ने नंदनी बछिया रैली का आयोजन किया। प्रतियोगिता दो वर्गों स्वदेशी और विदेशी नस्ल में हुई। स्वदेशी में नाल्टा सरसेहड़ा की आशा देवी की बछिया प्रथम, अल्याणा के भूपेंद्र सिंह की बछिया द्वितीय और पपलोग के हरभजन सिंह की बछिया तृतीय रही। विदेशी नस्ल में चमनेड़ की मोहिनी शर्मा की बछिया पहले और दूसरे स्थान पर रही, जबकि भूपेंद्र सिंह की बछिया तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी कार्तिकेय डोगरा, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त एचएस राणा और सहायक निदेशक संदीप शर्मा उपस्थित रहे। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह जसवाल के अनुसार, इस प्रदर्शनी में 23 बछियां प्रदर्शित की गई।
निर्णायक मंडल में डॉ. अरविंद भारती, डॉ. अर्पण शर्मा और डॉ. अर्चना ठाकुर ने विजेताओं का चयन किया। विजेताओं को नकद पुरस्कार, स्मृति चिह्न, किट और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को 1000 रुपये परिवहन एवं भत्ता तथा भागीदारी प्रमाण पत्र दिए गए।
Trending Videos