{"_id":"69cdf42ca385ba6b5304198a","slug":"video-mandi-hpu-to-apply-for-rankings-celebrates-4th-foundation-day-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: रैंकिंग के लिए आवेदन करेगा एचपीयू, मनाया चौथा स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: रैंकिंग के लिए आवेदन करेगा एचपीयू, मनाया चौथा स्थापना दिवस
Ankesh Dogra
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:14 AM IST
सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने कहा है कि विश्व विद्यालय इस साल नेशनल रैंकिंग के लिए अप्लाई करेगा। बासा व पधर कैंपस में बीटेक व बीएएलएलबी कोर्स शुरू करने की योजना है। इसके लिए सरकार से पत्राचार किया है। राजस्व जुटाने के लिए स्व-वित्तपोषित कोर्स शुरू करना जरूरी है। विश्व विद्यालय की ऐसे कोर्स शुरू करने की योजना है। खेलों के लिए 1.15 करोड़ का प्रावधान किया है। बच्चों ने नेशनल अवार्ड जीते है। हैंडबाल की टीम नेशनल में चौथे राउंड तक पहुंचने में सफल रही है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का चतुर्थ स्थापना दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित हरिमन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने समारोह की अध्यक्षता की। कुलपति प्रो. अवस्थी ने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, परंपराओं और भविष्य के संकल्पों का प्रतीक है। वर्ष 2022 में स्थापित विश्वविद्यालय आज गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।