बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   CBSE Mandap School sees 68 admissions on first day

Mandi News: सीबीएसई मंडप स्कूल में पहले दिन 68 दाखिले

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
CBSE Mandap School sees 68 admissions on first day
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडप में बाल वाटिका से लेकर 11वीं कक्षा तक के लिए प्रवेश बुधवार से शुरू हुआ। इनमें प्राइमरी कक्षाओं में बाल वाटिका से 5वीं कक्षा तक के प्रथम दिन 68 विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ। कक्षा छठी में 14, 7वीं में 7, 8वीं में 12, 9वीं में 18 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। जमा एक में 6 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। उपप्रधानाचार्य स्वर्णलता शर्मा ने बताया कि मंडप स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या 700 और प्रारंभिक कक्षाओं में 400 है। प्राथमिक पाठशाला मंडप के शिक्षक मुंशी राम ने बताया कि बुधवार को प्रवेश लेने वालों में बरोटी, गयूण, हयुण, छात्र, पिपली, चौकी, बढियार क्षेत्र के लोगों ने पाठशाला में आकर सेल्फी पॉइंट में फोटो खिंचवाकर अपने बच्चों का प्रवेश करवाया। सीबीएसई स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने को लेकर एसएमसी अध्यक्ष जयपाल ने पाठशाला में अध्यापकों के साथ समस्याओं पर विचार-विमर्श भी किया। बच्चों के बैठने की व्यवस्था के बारे में गहन चर्चा हुई। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed