{"_id":"692364e7b927c37335058664","slug":"development-work-picks-up-pace-in-the-municipal-corporation-mandi-news-c-90-1-mnd1001-177119-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नगर निगम में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नगर निगम में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम क्षेत्र में आपदा के बाद विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने सभी वार्डों में रास्तों, डंगे, सुरक्षा दीवार समेत सीवरेज लाइनों का निर्माण और मरम्मत कार्य के टेंडर जारी कर दिए है। करीब 10 लाख से अधिक की राशि छोटे-छोटे कार्यों पर खर्च की जाएगी।
वार्डों में जल निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सार्वजनिक रास्तों को बेहतर बनाने और निगम के आंतरिक आधारभूत ढांचे को भी मजबूत किया जाएगा। वार्ड नंबर 14 बैहना में सार्वजनिक रास्तों को दुरुस्त करने के लिए 2.46 लाख की राशि जारी की गई है। इस वार्ड में पैदल चलने वाले रास्तों में टाइलें लगाई जाएंगी। गुग्गा मंदिर रोपा तक के रास्ते पर टाइल लगाया जाएगा। यह कार्य वार्डवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेगा।
इसी तरह वार्ड नंबर 11 के अंतर्गत, टाउन हाल की दूसरी मंजिल पर इलेक्ट्रिकल वर्कशाप के लिए वर्किंग प्लेटफार्म और स्टोरेज कैबिनेट का निर्माण 1.54 लाख की लागत से किया जाएगा। इसी तरह वार्ड नंबर 10 सुहड़ा में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। इसके लिए 5.04 लाख का बजट आवंटित किया गया है।
अरुणोदय स्कूल के निकट नाली का निर्माण कर उस पर एमएस माइल्ड स्टील ग्रिलें जालियां लगाना शामिल है, घरों के पास चैंबर के साथ भूमिगत नालियों का निर्माण किया जाएगा। गुरु रविदास गुरुद्वारे के पास नाली पर एमएस ग्रिल लगाने, नाली की मरम्मत और उसे चैनालाइज करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।
...
नगर निगम क्षेत्र के वार्डों में एक समान विकास किया जा रहा है। विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जारी है। ठेकेदारों को निश्चित समयावधि में कार्य पूरे करने होंगे। विकास कार्यों में लेटलतीफी होने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-रोहित राठौर, आयुक्त नगर निगम मंडी
000
Trending Videos