सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gulal will be flying in abundance to the tune of DJ in Chhoti Kashi Mandi today.

Mandi News: छोटी काशी मंडी में डीजे की धुन पर आज खूब उड़ेगा गुलाल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gulal will be flying in abundance to the tune of DJ in Chhoti Kashi Mandi today.
विज्ञापन
आंखों व त्वचा पर जलन होने पर चिकित्सक की लें परामर्श : डॉ भूप सिंह
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। महाशिवरात्रि महोत्सव के बाद छोटी काशी मंडी में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सोमवार सुबह शहर की हर गली-मोहल्ले, बाजार और चौराहों में अबीर-गुलाल उड़ेगा। बच्चे और युवाओं की टोलियां हाथों में रंग लेकर आस-पड़ोस, दोस्तों और रिश्तेदारों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगी।
हर साल की तरह इस बार भी राज देवता माधो राय की पालकी के साथ बाबा भूतनाथ को रंग लगाकर श्रद्धालु बधाई देंगे। वहीं, सेरी मंच पर विभिन्न आयोजकों की ओर से डीजे की धुन पर लोग नाच-गाकर खूब मस्ती करेंगे। देशभर में होली 4 मार्च को मनाई जाएगी, लेकिन छोटी काशी मंडी की परंपरा के अनुसार इसे एक दिन पहले मनाया जाता है। इस बार 3 मार्च को चंद्रग्रहण होने के कारण होली 2 मार्च को ही मनाई जाएगी। होलिका दहन शाम 8 बजे से पहले किया जाएगा। बाजार में रंगों और पिचकारियों की दुकानें पहले ही सज गई हैं और लोग दो दिन पहले ही रंगों की खरीदारी कर चुके हैं। सभी अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाएंगे। पंडित श्रवण कुमार और पंडित दीपक शर्मा के अनुसार चंद्रग्रहण के चलते 2 मार्च सुबह से ही होली शुरू होगी। होलिका दहन मंगलवार शाम 5 बजे से सवा 8 बजे तक किया जा सकेगा। बुधवार को चंद्रग्रहण सूतक सुबह 6 बजे से शाम तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली सुरक्षित और आनंददायक बनाएं
नेत्र रोग विशेषज्ञ, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी डॉ. भूप सिंह ने सलाह दी है कि हानिकारक और रासायनिक रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग करें। रंग खेलने से पहले शरीर पर तेल लगाएं ताकि रंग आसानी से निकल जाए और त्वचा पर असर न हो। अगर आंखों या त्वचा में जलन हो, तो तुरंत साफ पानी से धोएं और आवश्यक होने पर चिकित्सकीय सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed