{"_id":"69a55d56cf6f8e0ea700e9b2","slug":"video-mandi-mgnrega-workers-protest-in-balichowki-warning-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: बालीचौकी में मनरेगा श्रमिकों का प्रदर्शन चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: बालीचौकी में मनरेगा श्रमिकों का प्रदर्शन चेतावनी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Mar 2026 03:20 PM IST
Link Copied
हिमाचल किसान सभा और मनरेगा श्रमिक संगठन ने सोमवार को संयुक्त रूप से विकासखंड अधिकारी बालीचौकी को मांग पत्र सौंपकर मनरेगा के तहत काम उपलब्ध न करवाने और पूर्व में किए गए कार्यों की अदायगी लंबित होने का मुद्दा उठाया। संगठनों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो 13 मार्च को बाली चौकी में व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। हिमाचल किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि ग्राम पंचायत थाटा के मनरेगा कामगारों ने 10 फरवरी 2026 को विधिवत रूप से काम के लिए आवेदन किया था, लेकिन लगभग 20 दिन बीत जाने के बावजूद उन्हें रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया। मनरेगा कानून के अनुसार आवेदन के 15 दिन के भीतर काम उपलब्ध करवाना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदक बेरोजगारी भत्ते के हकदार होते हैं। कहा कि ग्राम पंचायत बूंगजहलगाड़ और थाटा में वाटरशेड सहित अन्य मदों में नवंबर और दिसंबर माह में किए गए कार्यों की मजदूरी का भुगतान भी अब तक नहीं किया गया है। श्रमिकों ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए तत्काल भुगतान की मांग की। संगठनों ने विकास खंड अधिकारी से आग्रह किया कि पात्र श्रमिकों को शीघ्र काम उपलब्ध करवाया जाए और लंबित मजदूरी का भुगतान तत्काल किया जाए। प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं तो मनरेगा श्रमिक संगठन को बेरोजगारी भत्ते के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। विकासखंड अधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और लंबित भुगतान की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल ने यह भी चेताया कि यदि सभी श्रमिकों को काम नहीं मिलता है तो 13 मार्च को बाली चौकी में स्मार्ट मीटर और मनरेगा समाप्त करने के विरोध सहित अन्य मांगों को जोड़ते हुए प्रदर्शन किया जाएगा। मांग पत्र सौंपने वालों में मनरेगा श्रमिक संगठन इकाई थाटा के अध्यक्ष इंदर सिंह, यदुनंदन राय, देवेंद्र कुमार, मंछाराम, नेत्र सिंह तथा शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।