{"_id":"69a559c59ca317dfaf05f7b0","slug":"video-mandi-sdm-inaugurated-the-canteen-in-the-joint-office-building-karsog-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: संयुक्त कार्यालय भवन करसोग में एसडीएम ने किया कैंटीन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: संयुक्त कार्यालय भवन करसोग में एसडीएम ने किया कैंटीन का शुभारंभ
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Mar 2026 03:05 PM IST
Link Copied
संयुक्त कार्यालय भवन करसोग में आज उप मंडलाधिकारी नागरिक करसोग गौरव महाजन ने नव-निर्मित कैंटीन का विधिवत शुभारंभ किया। कैंटीन का उद्घाटन रिबन काट कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संयुक्त कार्यालय भवन करसोग में काफी समय से कर्मचारियों के लिए जलपान की समुचित व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब इस कैंटीन के शुरू होने से विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित यहां काम करवाने के लिए आने वाले आम लोगों को एक ही छत के नीचे चाय, नाश्ता एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी। कैंटिन शुरु होने से कर्मचारियों को जलपान के लिए बाहर बाजार नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय की बचत होगी और कार्य निष्पादन में भी गति आएगी। इस सुविधा से न केवल कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, बल्कि कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों को भी स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में जलपान की सुविधा उपलब्ध होगी। कैंटीन में स्वच्छता, गुणवत्ता और उचित दरों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस अवसर पर डीएसपी करसोग चांद किशोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।