सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hatli police challaned 31 bike riders and collected Rs 11,000.

Mandi News: हटली पुलिस ने 31 बाइक चालकों के काटे चालान, वसूले 11 हजार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hatli police challaned 31 bike riders and collected Rs 11,000.
विज्ञापन
पटड़ीघाट (मंडी)। पुलिस थाना हटली ने रविवार को यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने पर 31 बाइक चालकों के चालान काटे। थाना प्रभारी बृज लाल शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने नेरचौक-जाहू हाईवे पर ढलवान के नजदीक यातायात नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान बाहरी प्रदेशों से हिमाचल घूमने आ रहे बाइक सवारों को यातायात नियमों की अवहेलना पर पुलिस ने पकड़ लिया। जांच के दौरान बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। इसके अलावा एक बाइक पर तीन-तीन युवक सवार थे, कुछ बाइक चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए 31 बाइक चालकों का 11 हजार रुपये का चालान काटा है। कुछ मामले आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय को भेज दिए हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed