फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Machinery engaged in cleaning highway-side drains and removing debris.

Mandi News: हाईवे किनारे नालियां की साफ, मलबा हटाने में जुटी मशीनरी

Wed, 15 Jul 2026 11:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:19 AM IST
विज्ञापन
Machinery engaged in cleaning highway-side drains and removing debris.
मंडी पठानकोट हाइवे किनारे साफ की गई नालिया व हटाया गया मलबा। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरसात के दौरान जलभराव, कीचड़ और फिसलन की समस्या को संवाद न्यूज एजेंसी के जरिये अमर उजाला में प्रमुखता से उठाए जाने के बाद एनएचएआई ने सुधार कार्य तेज कर दिए हैं। हाईवे के संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी मशीनें लगाकर नालियों की सफाई और सड़क किनारे जमा मलबा हटाया जा रहा है। साथ ही बंद पड़े कलवर्टों को भी बहाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

एनएचएआई की टीम मंगलवार को ढेलू, पातकू, डकबगड़ा, गुगली पुल और आसपास के अन्य प्रभावित स्थानों पर सफाई कार्य में जुटी रहीं। नालियों में जमा मिट्टी, पत्थर और मलबा हटाया गया जबकि सड़क किनारे जलनिकासी अवरुद्ध करने वाले अवरोध भी हटाए गए। गुगली पुल के आसपास जलभराव की समस्या को देखते हुए निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। ढेलू और अस्पताल के समीप बंद पड़े कलवर्टों की भी सफाई कर उन्हें चालू करने का काम जारी है।
विज्ञापन

एनएचएआई के साइट इंजीनियर अंकित के अनुसार मानसून के दौरान किसी भी स्थान पर जलभराव या मलबा आने की स्थिति से निपटने के लिए मशीनें और कर्मचारी 24 घंटे अलर्ट पर रखे गए हैं। जहां से भी शिकायत मिल रही है, वहां तत्काल टीम भेजकर सफाई और बहाली का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed