{"_id":"6a562ae2f5398ba5440ae032","slug":"rohits-impressive-performance-in-the-rugby-championship-mandi-news-c-90-1-mnd1024-204923-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रग्बी चैंपियनशिप में रोहित का दमदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रग्बी चैंपियनशिप में रोहित का दमदार प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पहुंचने पर खिलाड़ी का किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। अंडर-18 राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर लौटे सुंदरनगर की दुमट बैहली के धवाड़ निवासी खिलाड़ी रोहित का क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। हैदराबाद में 6 से 11 जुलाई तक जीएमसी बालयोगी एथलेटिक स्टेडियम में 11वीं जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। बुधवार को सुंदरनगर पहुंचने पर रोहित ने कहा कि यदि उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक कोचिंग सुविधाएं मिलतीं तो वह निश्चित रूप से हिमाचल प्रदेश के लिए पदक जीतने में सफल होते।
प्रतियोगिता के दौरान हिमाचल प्रदेश की टीम का मुकाबला पंजाब की मजबूत टीम से हुआ। पांच मुकाबलों में हिमाचल के खिलाड़ियों ने कड़ा संघर्ष किया और पंजाब को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में टीम को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर खेलने से उन्हें बहुमूल्य अनुभव मिला है, जिसका लाभ भविष्य की प्रतियोगिताओं में मिलेगा। उनका लक्ष्य अब और अधिक मेहनत कर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिमाचल प्रदेश के लिए पदक जीतना है। रोहित ने प्रदेश सरकार और खेल विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए नियमित कोचिंग शिविर लगाने की मांग की है।