फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A campaign will run in the 16 beats of the Arsu forest range until August

Rampur Bushahar News: निरमंड क्षेत्र में में 90 हेक्टेयर भूमि पर रोपे जाएंगे 72 हजार पौधे

Fri, 31 Jul 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
. वन परिक्षेत्र अरसू की 16 बीटों में 10 अगस्त तक चलेगा अभियान
विज्ञापन

ग्रामीण, महिला, युवक मंडल और स्वयं सहायता समूह अभियान को सफल बनाने में देंगे सहयोग
. पशुओं से पौधों को बचाने के लिए पौधरोपण के बाद होगी तारबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए हरित हिमाचल अभियान के तहत वन विभाग निरमंड क्षेत्र में करीब 72 हजार पौधे रोपेगा। अभियान को सफल बनाने में ग्रामीण, महिला, युवक मंडल और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वन परिक्षेत्र अरसू की 16 बीटों में यह अभियान 10 अगस्त तक चलेगा। हरित हिमाचल के संकल्प को साकार करने की दिशा में वन मंडल लूहरी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र अरसू की ओर से व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वन परिक्षेत्र अरसू रेंज की 16 विभिन्न बीटों में करीब 90 हेक्टेयर वन भूमि पर 72 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें ठारला बीट की 21 हेक्टेयर वन भूमि भी शामिल है। इस अभियान में स्थानीय महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जनसहभागिता को भी बढ़ावा मिल सके। वन विभाग के अनुसार पौधरोपण पूर्ण होने के बाद वृक्षारोपित क्षेत्रों को तारबंदी (फेंसिंग) कर सुरक्षित किया जाएगा। वन परिक्षेत्र अधिकारी विनोद नेगी ने बताया कि यह अभियान प्रदेश सरकार के हरित हिमाचल अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि खाली पड़ी वन भूमि पर अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार और प्राकृतिक संतुलन को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और रोपे गए पौधों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed