फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ABVP Rampur unit's agitation meets with success

Rampur Bushahar News: एबीवीपी इकाई रामपुर के आंदोलन को मिली सफलता, जर्जर भवन की सुधरेगी हालत

Fri, 31 Jul 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
ABVP Rampur unit's agitation meets with success
ओल्ड ब्लॉक का निरीक्षण करते हुए स्थानीय प्रशासन| : परिषद
सितंबर अंत तक ओल्ड ब्लॉक का पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने का प्रशासन ने दिया आश्वासन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर इकाई के आंदोलन को सफलता मिली है। इकाई महाविद्यालय की जर्जर ओल्ड ब्लॉक के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रही थी। स्थानीय प्रशासन ने शुक्रवार को महाविद्यालय पहुंचकर जर्जर भवन का निरीक्षण किया। प्रशासन ने सितंबर के अंत सप्ताह तक पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। एबीवीपी ने प्रशासन की समय सीमा पर सहमति जताते हुए आंदोलन के तहत ओल्ड ब्लॉक में लगाए गए ताले को खोल दिया। परिषद ने कहा कि यह विद्यार्थियों की एकजुटता और लंबे समय से उठाई जा रही मांगों की जीत है। एबीवीपी विभाग के संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि यदि प्रशासन निर्धारित समय के भीतर पुनर्निर्माण कार्य शुरू नहीं करता है, तो परिषद पूरे ओल्ड ब्लॉक की तालाबंदी करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव पैदा करना नहीं है, बल्कि छात्रों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाना है। परिषद ने उम्मीद जताई कि प्रशासन अपने वादे के अनुसार समयबद्ध तरीके से पुनर्निर्माण कार्य शुरू करेगा, जिससे वर्षों से लंबित समस्या का स्थायी समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed