सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Administration strict on gas cylinder distribution, action will be taken on irregularities

Rampur Bushahar News: गैस सिलिंडर वितरण पर प्रशासन सख्त, अनियमितता पर होगी कार्रवाई

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
. चौपाल में एसडीएम ने गैस एजेंसियों को चेताया, कालाबाजारी नहीं होगी बर्दाशत
Trending Videos

. एसडीएम की अध्यक्षता में गैस एजेंसिंयों के संचालकों के साथ बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल में एसडीएम हेम चंद वर्मा की अध्यक्षता में घरेलू गैस सिलिंडरों के वितरण को लेकर बैठक हुई। इसमें क्षेत्र की विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में एसडीएम ने गैस सिलिंडरों की आपूर्ति में आ रही शिकायतों और अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौपाल क्षेत्र के उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर समयबद्ध, पारदर्शी और निर्धारित नियमों के अनुसार उपलब्ध करवाना एजेंसियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, देरी, कालाबाजारी या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी एजेंसी के खिलाफ ऐसी शिकायतें पाई जाती हैं, तो उसके विरुद्ध सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विशेष रूप से दुर्गम क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। एसडीएम ने निर्देश दिए कि दूरदराज के गांवों में रहने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए गैस एजेंसियां नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करें और वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाएं। उन्होंने एजेंसियों को यह भी निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए और गैस आपूर्ति से संबंधित जानकारी समय-समय पर सार्वजनिक की जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे और लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने एजेंसियों को चेताया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है। सभी एजेंसियों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed