सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Successful passing of three new link roads in Jubbal sub-division

Rampur Bushahar News: जुब्बल उपमंडल में तीन नई संपर्क सड़कों की सफल पासिंग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Successful passing of three new link roads in Jubbal sub-division
टूरान से अपर प्रेमनगर सड़क की पासिंग के दौरान बस रवाना करते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोहड़ू। जुब्बल उपमंडल की पंचायत रावीं और कोट-कायना में तीन महत्वपूर्ण संपर्क सड़कों की सफलतापूर्वक पासिंग हुई है। इनमें टूरान से अपर प्रेमनगर, टूरान से हंबरान और संतोषी नगर से शोली संपर्क सड़क शामिल है। इन सड़कों की पासिंग से क्षेत्र के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इन सड़कों की पासिंग होने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और दूरदराज के गांव मुख्य सड़क से जुड़ेंगे। ग्रामीणों के अनुसार सड़क बनने से लोगों के लिए आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक आसान और सुरक्षित होगा। साथ ही क्षेत्र में कृषि और बागवानी से जुड़े कार्यों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इन सड़कों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब पासिंग होने के बाद लोगों की उम्मीद है कि जल्द ही इनके निर्माण कार्य को भी गति मिलेगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार युद्ध अभय सिंह कंवर, ग्राम पंचायत कोट-कायना के निवर्तमान प्रधान रूपिंद्र धाल्टा, वरिष्ठ नागरिक, लोक निर्माण विभाग के अधिकार, कर्मचारी, हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारी, स्थानीय महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article